भाषा बदलें
×
विषय – सामग्री
हिंदी – कुमाउनी
बैंक में
  • मनीष- साहब नमस्ते, मैं आपके बैंक में अपना बचत खाता खोलना चाहता हूँ|
    सैप नमस्ते, मैं अपुंक बैंकमें अपण बचत खा्त खोलण चानू/चाँछु।
  • मैनेजर- नमस्ते ! क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को साथ लाए हैं, जिसका खाता इस बैंक में हो|
    नमस्ते ! के अपुं क्वे यस आदिम कैं दगड़ लैय रौछा जैक खा्त ये बैंकमें छु।
  • मनीष- जी हां, मेरे मित्र संजीव जी हैं| इनका खाता इसी बैंक में है|
    जी होय, म्यर दगडू संजीव ज्यू छन। इनर खात ये बैंकमें छु।
  • मैनेजर- मोहन, साहब को बचत खाते का एक फार्म दो|
    मोहन, सैप कैं बचत खातक एक फौरम दियो।
  • मनीष- लीजिए साहब, फार्म भर दिया है| इस फार्म पर संजीव जी ने साक्षी के हस्ताक्षर कर दिए हैं|
    लियो सैप, फौरम भरि हालौ। ये फौरम में संजीव जी ग्वाहक/साक्षक दसखत कर हालीं।
  • मैनेजर- मनीष जी, इस फार्म पर एक फोटो चिपका कर उस पर अपने हस्ताक्षर कर दीजिए|
    मनीष ज्यू, ये फौरम में एक फोटक चिप्कै वेर वीपरि अपण दसखत कर दियो।
  • मनीष- और दूसरा फोटो?
    और दुहरि/दुसरि फोटक?
  • मैनेजर- दूसरा फोटो हस्ताक्षर नमूना कार्ड पर चिपका कर अपने हस्ताक्षर कर दीजिए|
    दुहरि फोटक दसखत नमूना कार्ड पारि चिप्कैबेर अपण दसखत कर दियो।
  • मनीष- लीजिए, सब काम हो गया है| अब ये बीस हजार रुपये जमा करवाइए|
    लियो, सब काम है गो। अब यो बीस हजार रुपैं जा्म करवै दियो।
  • मैनेजर- मोहन, मनीष जी से जमा पर्ची भरवा कर जमा काउंटर बता दो|
    मोहन, मनीष ज्यू थैं जमा पर्ची भरवै बेर जमा काउंटर बतै दियो।
  • मनीष- पास बुक अभी नहीं देंगे?
    पास बुक ऐल नि दयला?
  • मैनेजर- कल आकर अपनी पास बुक ले जाइए|
    भोव ऐबेर अपणि पास बुक ल्हि जया।