भाषा बदलें
×
विषय – सामग्री
हिंदी – कुमाउनी
थाने में
  • सिपाही- कहिये, आप किन से मिलना चाहते हैं?
    कौ/कओ, अपुं कै दगै मिलण चांछा?
  • गोपाल- मैं थानेदार साहब से मिलना चाहता हूँ|
    मैं थाणदार सैप दगै मिलण चानू/चांछु।
  • सिपाही- क्यों?
    किलै?
  • गोपाल- मेरे दोस्त को चोट लग गई है| इसकी रिपोर्ट लिखवानी है|
    म्यर दगडू कैं चोट लागि गै। येकि रिपोट लिखूण छु।
  • सिपाही- उधर देखिए, सामने बड़े साहब बैठे हैं|
    उथाँ चाओ, सामणी ठुल सैब भै रईं/बैठी छन।
  • थानेदार- आइए, बैठिए| मुझसे क्या काम है|
    आऔ, बैठो। मैंदगै के काम छु?
  • गोपाल- एक शिकायत लिखना चाहता हूँ|
    मैं एक सिकैत लिखूण चानू/चांछू।
  • थानेदार- कहिए, क्या शिकायत है?
    कओ, के सिकैत छु?
  • गोपाल- अभी-अभी मेरे साथी को एक मोटर साइकिल वाले ने टक्कर मार दी|
    अल्लै-अल्लै म्यर दगड़ीकै। एक मोटर साइकिल वालल टक्कर मारि दे।
  • थानेदार- अब वह कैसा है?
    अब उ कस छु?
  • गोपाल- उससे ठीक से चला नहीं जा रहा है|
    वी कयाँ भली कैं/भाँ हिटी नि जाणय/जाणै।
  • थानेदार- अब आपका साथी कहां है?
    अब अपुंक दगड़ी कां छु?
  • गोपाल- एक व्यक्ति उसे सहारा देकर इधर ही ला रहा है|
    एक आदिम उकैं सहा्र दिबेर इथैके ल्यूणौ।
  • महेश- नमस्ते, थानेदार साहब|
    नमस्ते, थाणदार सैप।
  • थानेदार- आइए बैठिए| आपको कहां चोट लगी है? दिखाइए|
    आओ बैठो। अपुंकैं कां चोट लागि रै? दिखाओ।
  • महेश- देखिए, मेरे घुटनों में चोट लगी है|
    देखो, म्यार घुनों में चोट लागि रै।
  • थानेदार- गलत साइड में कौन चल रहा था?
    गलत सैड में को हिटणौछी?
  • महेश- मोटर साइकिल वाला गलत साइड में तेजी से चल रहा था|
    मोटर साइकिल वाल गलत सैड में तेज चलणौछी।
  • थानेदार- क्या आप मोटर साइकिल वाले के खिलाफ शिकायत/ एफ.आई.आर. लिखवाना चाहते हैं?
    के अपूं मोटर साइकिल वालक खिलाप सिकै्त / एफ.आइ.आर. लिखूण चांछा?
  • महेश- जी हां, लिखवाना चाहता हूँ|
    जी होइ, लिखूण चानूं/चांछु।
  • थानेदार- जाइए, मुंशी जी से एफ.आई.आर. दर्ज कराइए और इस पर हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे|
    जाओ, मुशी ज्यू थैं एफ.आइ.आर. दर्ज कराओ और ये परि हम जरूड़ी कारवाई करुँल।